गौ-पालन से आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं बाराकोट की आशा देवी, अल्ट्रापुअर योजना से हर माह कमा रही हैं ₹5,000*।

Spread the love

चम्पावत 23 सितम्बर 2025

*गौ-पालन से आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं बाराकोट की आशा देवी, अल्ट्रापुअर योजना से हर माह कमा रही हैं ₹5,000*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन योजनाएँ अब ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार कर रही हैं। इन योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव जनपद चम्पावत की ग्राम पंचायत गल्लागाँव, विकासखंड बाराकोट की श्रीमती आशा देवी के जीवन में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

श्रीमती आशा देवी, जो पहले आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रही थीं, आज गौ-पालन के माध्यम से आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। उन्होंने अपने परिवार की स्थिति सुधारने के लिए गाँव में संचालित कालसन स्वयं सहायता समूह से जुड़कर ग्रामोत्थान परियोजना की जानकारी प्राप्त की। यह समूह पंचबलिया संकुल संघ से संबद्ध है।

परियोजना के अंतर्गत उन्हें अल्ट्रापुअर योजना और ब्याजमुक्त ऋण का सहयोग प्राप्त हुआ। योजना के मानकों के अनुसार उन्हें ₹35,000 की सहायता राशि मिली, जिससे उन्होंने उच्च नस्ल की गाय खरीदी। इस कदम से उनके दुग्ध उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और अब वे प्रतिमाह लगभग ₹5,000 की आय अर्जित कर रही हैं। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई, बल्कि परिवार का जीवन स्तर भी बेहतर हो गया है।

योजना से जुड़ने से पहले उनकी मासिक आय नगण्य थी और परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। लेकिन आज, आशा देवी अपने परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने में भी सक्षम हो गई हैं।

श्रीमती आशा देवी कहती हैं कि – “इस योजना ने मुझे आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया। पहले हम केवल गुज़ारे लायक जीवन जी रहे थे, पर अब मेरे प्रयासों से परिवार मजबूती की ओर बढ़ रहा है। सही मार्गदर्शन और सरकारी सहयोग से मेरा जीवन ही नहीं, पूरा परिवार आगे बढ़ रहा है।”

Jaya punetha editor in chief ।

Jaya Punetha

Editor in Cheif (प्रधान संपादक)