मानेश्वर समाचार।
चंपावत 05 अगस्त 2025
*स्वाला,संतोला मोटर मार्ग सहित जनपद के सभी प्रमुख मोटर मार्गों पर यातायात सुचारु, भारी वर्षा के बीच प्रशासन सतर्क*
विगत 24 घंटों से हो रही भारी वर्षा के बावजूद जिला प्रशासन की तत्परता और त्वरित कार्यवाही के चलते जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग सहित सभी प्रमुख मोटर मार्गों पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।स्वाला, संतोला मोटर मार्ग भी संबंधित विभाग द्वारा मलवा हटाकर पूर्ण रूप से सुचारु कर दिया गया है।प्रशासन द्वारा सभी संवेदनशील और संभावित प्रभावित स्थलों पर राजस्व, पुलिस, आपदा प्रबंधन, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागीय टीमों को तैनात किया गया है। भारी वर्षा के बीच भी लोगों की आवाजाही में कोई बाधा न आए, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है।एसडीआरएफ, क्यूआरटी और अन्य राहत दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु निरंतर निगरानी की जा रही है।
