चम्पावत 29 सितंबर 2025
*कोतवाली परिसर में खड़े लावारिस वाहनों की नीलामी हेतु समिति गठित*
पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्री अजय गणपति ने अवगत कराया कि कोतवाली चम्पावत परिसर में लम्बे समय से खड़े चार लावारिस वाहन निष्प्रयोज्य हो चुके हैं। इनमें निम्न वाहन शामिल हैं—
वाहन संख्या UA 06 E 4632 (सेंट्रो कार)
वाहन संख्या UK 06 J 5876 (अवेंजर बुलेट)
वाहन संख्या HR 26 CU 9958 (मोटरसाइकिल पल्सर)
वाहन संख्या UK 03 TA 1063 (ऑल्टो कार)
उन्होंने बताया कि इन वाहनों की नीलामी हेतु आवश्यक समस्त कार्यवाही पूरी कर ली गई है।
अपर जिलाधिकारी श्री जयवर्धन शर्मा ने जानकारी दी कि वाहनों की नियमानुसार नीलामी सुनिश्चित करने हेतु एक समिति का गठन किया गया है।
गठित नीलामी समिति इस प्रकार है—
उप जिला मजिस्ट्रेट, चम्पावत – अध्यक्ष
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, टनकपुर – सदस्य
अभियोजन अधिकारी, चम्पावत – सदस्य
प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली चम्पावत – सदस्य
उप जिला मजिस्ट्रेट, चम्पावत द्वारा नामित संभ्रांत नागरिक – सदस्य
उन्होंने कहा कि गठित समिति शीघ्र ही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नीलामी की कार्यवाही संपादित करेगी।
