जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लोहाघाट में चल रहे त्रि दिवसीय जिला संदर्भ समूह कार्यशाला एवं बाल दिवस कार्यक्रम का समापन समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्राचार्य डॉ एके मिश्रा तथा कार्यक्रम समन्वयक डॉ लक्ष्मी शंकर यादव एवं बाल दिवस कार्यक्रम की संयोजिका डॉक्टर पारुल शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। बताते चलें कि तीन दिवसीय जिला संदर्भ समूह में जनपद के चारों विकास खण्डों से प्राथमिक उच्च प्राथमिक तथा माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन कर रहे शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। भाषा कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर लक्ष्मी शंकर यादव ने बताया कि जिला संदर्भ समूह कार्यशाला में शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं पर विचार कर उसकी समाधान की नवाचारी गतिविधि खोजी जाती है जिसे अन्य शिक्षालयों तक भी पहुंचाया जाता है।

बाल दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष में तथा जिला संदर्भ समूह भाषा कार्यशाला के समापन समापन अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद की वरिष्ठ पत्रकार जया पुनेठा जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में  जिला चिकित्सालय लोहाघाट की वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर सोनाली मेहरोत्रा थी। कौशल पर कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की प्राचार्य डॉ एके मिश्रा ने किया। अपने उद्बोधन में जया पुनेथा ने शिक्षकों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें नवाचारी क्रियाकलापों और अनुसंधान पूर्ण कार्यों को बढ़ावा देने का मूल मंत्र दिया। सोनाली महलों मल्होत्रा ने शिक्षकों के कार्यों की प्रशंसा की तथा जीवन में आगे बढ़कर समाज निर्माण में अपना अभूतपूर्व योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बोलते हुए डायट प्राचार्य डॉक्टर एके मिश्रा ने कहा कि हम समाज का कायाकल्प करने के लिए शिक्षकों का निर्माण करते हैं भाषा कार्यक्रम तथा बाल दिवस के अवसर पर कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित तथा अभी हाल ही में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका डॉ मंजू बाला तथाअध्ययन अध्यापन में समर्पित एवं शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रतिनिधि प्रकाश उपाध्याय को अंग वस्त्र एवं शील्ड तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉक्टर लक्ष्मी शंकर यादव ने बताया कि सभी शिक्षक अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां से विख्यात हैं तथा जनपद में नवाचारी पठन-पाठन में अपना अमूल्य सहयोग देते रहते हैं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षकों द्वारा श्रीमती जया पुनेता तथा डॉक्टर सोनाली मेहरोत्रा को प्रशस्ति पत्र शील्ड तथा लिखने के लिए कलम देकर उनका सम्मान किया गया । बाल दिवस कार्यक्रम में समन्वयक डॉक्टर लक्ष्मी शंकर यादव ने बताया कि शिक्षकों का सर्वांगीण विकास करने के लिए डायट की कार्य योजना में विशेष दिवसों के आयोजन का प्रोग्राम निश्चित है। इसी कार्यक्रम में बाल दिवस के अवसर पर संस्थान की प्रवक्ता डॉक्टर पारुल शर्मा द्वारा खो-खो चम्मच दौड़ तथा कुर्सी दौड़ का आयोजन प्रशिशु शिक्षकों के बीच किया गया।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement