नए जोश के साथ मैदान में उतरे युवा कांग्रेस अध्यक्ष चिराग फर्त्याल।
टनकपुर, चंपावत और लोहाघाट में शक्ति प्रदर्शन — कहा, “कांग्रेस बनेगी आम लोगो की आवाज”।
चंपावत। कांग्रेस संगठन ने जब से जिले की कमान 30 वर्षीय ऊर्जावान युवा चिराग फर्त्याल को सौंपी, तब से उनकी सक्रियता में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज चिराग ने अपने समर्थकों के साथ टनकपुर, चंपावत और लोहाघाट में भव्य रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली में वाहनों का लंबा काफिला देखने को मिला, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी, जुलूस और आतिशबाजी के साथ अपने युवा नेता का जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी की वरिष्ठ नेत्री निर्मला गहतोड़ी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चिराग फर्त्याल ने सभी का अभिनंदन स्वीकार करते हुए कहा कि वे बुजुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का साथ लेकर कांग्रेस को नई दिशा देंगे। उनका लक्ष्य है कि मॉडल जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का परचम फिर से लहराया जाए।
उन्होंने कहा, “कांग्रेस को फिर से जनता की पार्टी बनाना है, हर गांव और हर घर में तिरंगा फहराना हमारा संकल्प है। हम जनता के असली मुद्दों पर संघर्ष करेंगे।”
युवा से नेता तक की यात्रा मे
चिराग फर्त्याल ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत जिला युवा कांग्रेस महामंत्री के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने प्रदेश युवा कांग्रेस के संयुक्त सचिव और फिर प्रदेश सचिव के रूप में जिम्मेदारियां निभाईं। उन्हें लोहाघाट विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष और साथ ही पिथौरागढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी जैसी अहम जिम्मेदारियां भी दी गईं। अब पूरे जिले की कमान मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वे “संगठन में नई जान फूंकने और पार्टी के आंदोलन को जनता की आवाज बनाने” के लिए कार्य करेंगे। चिराग का कहना है कि वे वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का आशीर्वाद एवं सबको साथ लेकर कार्य करेंगे।




