जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में आयोजित कैरियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग कार्यक्रम।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में आयोजित कैरियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग कार्यक्रम।

विशेष सत्र में डॉ. आनंद सिंह गुसाईं और डॉ. सुधाकर गंगवार ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र।

चंपावत। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में आज प्राचार्य श्री के. के. तिवारी की अध्यक्षता में एक प्रेरणादायक कैरियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय बरेली के पूर्व छात्र और वर्तमान में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आनंद सिंह गुसाईं तथा राष्ट्रीय आयुष मिशन के जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुधाकर गंगवार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान दोनों अतिथियों ने कक्षा 11 और 12 के विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं को अपने भविष्य के करियर चयन में ध्यान रखने योग्य पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने छात्रों को अपनी रुचि, योग्यता और मूल्य प्रणाली को ध्यान में रखते हुए करियर का चयन करने की प्रेरणा दी।

डॉ. आनंद सिंह गुसाईं और डॉ. सुधाकर गंगवार ने अपने आवासीय विद्यालय जीवन के अनुभवों और संस्मरणों को साझा करते हुए बताया कि कैसे कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ निश्चय सफलता की कुंजी हैं।

कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उनके करियर निर्माण में मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत सिद्ध होंगे। इस सत्र से लगभग 60 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य संजीव कुमार, तथा शिक्षकगण एच. एस. ढालिया, निशांत कुमार, मदन सिंह, संदीप मंडल और चांद बीबी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement