जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देश पर आरटीओ प्रवर्तन द्वारा सघन चेकिंग अभियान चला कर 67 उल्लंघनों पर हुई कार्रवाई की गई।*

चम्पावत 27 अक्टूबर 2025

*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देश पर आरटीओ प्रवर्तन द्वारा सघन चेकिंग अभियान चला कर 67 उल्लंघनों पर हुई कार्रवाई की गई।*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देश पर आरटीओ प्रवर्तन द्वारा सघन चेकिंग अभियान चला कर 67 उल्लंघनों पर हुई कार्रवाई की गई।*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार, सोमवार को चंपावत, लोहाघाट और घाट क्षेत्रों में आरटीओ प्रवर्तन टीम द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 67 वाहनों/उल्लंघनों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे गए।

इस दौरान सर्वाधिक 36 चालान बिना सीट बेल्ट के लगाए गए, जबकि बिना किराया सूची के 22 और बिना कर (टैक्स) के 6 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त, बिना बीमा के 4, यात्री वाहन में ओवरलोड होने पर 4, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 9, बिना वायु प्रदूषण प्रमाण पत्र के 2, बिना अनाधिकृत अल्टरेशन के 2, और बिना एमएसआर के 2 चालान किए गए। एक-एक चालान बिना फिटनेस लाइसेंस और बिना परमिट के किया गया। साथ ही, माल वाहन में यात्री होने पर एक तथा माल की कांटा पर्ची प्रस्तुत न करने पर दो चालान काटे गए। बिना रिफ्लेक्टर के 7 के चालान किये गये। आरटीओ प्रवर्तन दल ने स्पष्ट किया कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस चेकिंग अभियान में आरटीओ प्रवर्तन श्री मनोज भगोरिया, टी.एस.आई. आनंद बिष्ट, टीसी नीरज कुमार और टीसी किरण कुमार आर्य शामिल रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement