गाय जिस घर में बधी रहती है, उस घर के लोगों को तीर्थों में जाने के बराबर रोज मिलता है पुण्य।

गाय जिस घर में बधी रहती है, उस घर के लोगों को तीर्थों में जाने के बराबर रोज मिलता है पुण्य।

चंपावत। गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने गौ माता की पूजा कर उनकी आरती उतारते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर के समीप मादली गांव की रोज गौ सेवा करती आ रही चंद्रावती पांडे का कहना है कि उन्हें रोज गोवर्धन पूजा यानि गाय की सेवा करते हुए जो सुकून मिलता है,उसको वह व्यक्त नहीं कर सकती है। पुराणों के मर्मज्ञ एवं प्रमुख कथावाचक आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री का कहना है कि जिस घर में गाय बधी रहती है, उस घर के लोगों को घर बैठे तमाम तीर्थ में जाने का पुण्य मिलने लगता है। गौ माता जहां होती है उस घर का वह स्वयं रक्षा व सुरक्षा कवच बन जाती है। गौ माता में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की उत्पत्ति ही प्रकृति एवं उसकी रक्षा के लिए ही हुई है।

Jaya punetha editor in chief ।