चम्पावत 06 अक्टूबर 2025
*‘विकसित उत्तराखण्ड विज़न 2047’ के लिए आमजन से सुझाव आमंत्रित*
उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2047 में देश की आज़ादी की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने के महत्वाकांक्षी संकल्प के तहत ‘विकसित भारत हेतु विकसित राज्य’ अभियान के अंतर्गत ‘विकसित उत्तराखण्ड विज़न 2047’ तैयार करने की पहल शुरू की है।
इस विज़न डॉक्यूमेंट को अधिक समावेशी और जन-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार ने आम नागरिकों, शोध एवं शैक्षणिक संस्थानों, स्वयंसेवी और समुदाय आधारित संगठनों से बहुमूल्य सुझाव और विचार आमंत्रित किए हैं।
*सुझाव देने की प्रक्रिया:*
प्रदेश के भविष्य को संवारने और उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने हेतु इच्छुक नागरिक एवं संस्थाएं अपने सुझाव 20 अक्टूबर 2025 तक निम्न माध्यमों से भेज सकते हैं:
*ऑनलाइन पोर्टल:*
https://cppgg.uk.gov.in/ukvision47/index.php/ideaform
क्यूआर कोड: संलग्न क्यूआर कोड स्कैन कर सुझाव भेजे जा सकते हैं।




