गंगनौला में आवासीय भवन में आग, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार तुरंत राहत पहुंचाई गई*।

चम्पावत 24 सितम्बर 2025

*गंगनौला में आवासीय भवन में आग, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार तुरंत राहत पहुंचाई गई*

बुधवार सुबह लगभग 5:30 बजे, लोहाघाट तहसील के सीमांत गाँव गंगनौला में अज्ञात कारणों से आग लगने की सूचना मिली, जिसमें खिलानंद जोशी और हरिश्चंद्र जोशी का आवासीय भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार, उप जिलाधिकारी लोहाघाट श्रीमती नीतू डांगर तत्काल मौके पर पहुँची और प्रभावित परिवार को तुरंत सहायता प्रदान की।

श्री जोशी ने बताया कि आग में उनके घर का सारा घरेलू सामान, खाद्य सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बर्तन और कपड़े जलकर राख हो गए हैं।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार, प्रभावित परिवार को तत्काल राहत एवं सहायता दी गई। इसके तहत रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा प्रभावित परिवार को एक एड किट (बर्तन, कंबल, त्रिपाल) उपलब्ध कराया गया और नियमानुसार अहेतुक राशि भी परिवार के मुखिया को प्रदान की गई।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement