चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जगह-जगह लगाए जा रहे हैं निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जगह-जगह लगाए जा रहे हैं निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर।

“नारी स्वस्थ रहेगी तो परिवार होगा स्वस्थ व समृद्ध” थीम पर महिलाओं का उपचार कर उन्हें किया जा रहा है स्वस्थ।

चंपावत। जनपद के विभिन्न स्थानों में “नारी स्वस्थ रहेगी तो परिवार होगा स्वास्थ्य एवं समृद्ध” की थीम पर आधारित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों में विशेष विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर सैकड़ो लोगों को राहत दी जा रही है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन एवं सीएमओ डॉक्टर देवेश चौहान के संयोजन में आज चंपावत में आयोजित शिविर में सैकड़ों लोगों ने इसका लाभ उठाया। शिविर में रोगियों की सभी प्रकार की जांच, उनके शरीर का परीक्षण आदि तमाम सुविधाए दी गई थी। जिनका संचालन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मनजीत सिंह, जिला छय रोग अधिकारी, डॉ सोनाली मंडल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ विराज राठी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ धनंजय पाठक ईएनटी सर्जन शशांक अधिकारी, मनोयोग चिकित्सक डॉ आशुतोष बहुगुणा, पैथोलॉजिस्ट डॉ सिद्धार्थ त्यागी द्वारा 500 से अधिक रोगियों का निशुल्क उपचार किया गया जबकि 100 से अधिक लोगों को तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत उन्हें तंबाकू से होने वाले खतरे के बारे में जागरूक किया गया। इसी प्रकार सीपीएससी कोऑर्डिनेटर संगीता जोशी, एमसीडी कोऑर्डिनेटर ममता मिश्रा, पीआरसी नोडल अधिकारी अनुष्का गुप्ता के अलावा 11 जनप्रतिनिधियों को “निश्चय मित्र” बनाया गया। इस अवसर पर लोगों को नशा न करने की भी शपथ दिलाई गई।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement