नशा मुक्त अभियान के तहत राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई*।

चम्पावत 12 सितम्बर 2025

*नशा मुक्त अभियान के तहत राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई*

*राजस्व विभाग की टीम ने 20 नाली भूमि पर लगी अवैध भांग की फसल नष्ट*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के सख्त निर्देशों एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद चम्पावत में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। आज 12 सितंबर को राजस्व विभाग की टीम द्वारा पटवारी क्षेत्र ढेरनाथ के बिसंग के ग्राम बूँगा फर्त्याल एवं डूंगरी फर्त्याल में विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान टीम ने मौके पर लगभग 20 नाली भूमि में बोई गई अवैध भांग की फसल को नष्ट किया। ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी गई कि यदि भविष्य में इस प्रकार की अवैध खेती की गई तो दोषियों के विरुद्ध नियमों के तहत कठोर दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि भांग जैसी अवैध खेती समाज के लिए हानिकारक है। नशे से युवा वर्ग का भविष्य प्रभावित होता है और सामाजिक ढांचे पर विपरीत असर पड़ता है। इसलिए प्रशासन नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहा है।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जनपद को नशा मुक्त बनाना है। इसके लिए अवैध खेती, नशे के कारोबार और अपराध से जुड़े हर तत्व के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नशा मुक्त अभियान के तहत राजस्व विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित विभाग मिलकर अभियान को और तेज गति से आगे बढ़ाएंगे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement