पं० गोविन्द बल्लभ पंत जयंती पर नशा मुक्त अभियान के तहत टनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं आयोजित* ।

चम्पावत, 10 सितम्बर 2025

*पं० गोविन्द बल्लभ पंत जयंती पर नशा मुक्त अभियान के तहत टनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं आयोजित*

भारत रत्न पं० गोविन्द बल्लभ पंत जी की 138वीं जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में दो दिवसीय एथलेटिक एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। आज प्रतियोगिताओं का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ।

समापन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष श्री विपिन कुमार तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंदन सिंह बिष्ट ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक, प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि “नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ना युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और आत्मनिर्भर बनाता है। खेल मैदान ही युवाओं की वास्तविक पहचान बनाते हैं।”

*बॉक्सिंग प्रतियोगिता में*

*बालक वर्ग में*

* 28–30 किग्रा : निश्चय (प्रथम), देवाज्ञ (द्वितीय)

* 34–36 किग्रा : निहाल (प्रथम), अर्कम (द्वितीय)

* 46–48 किग्रा : हिमांशु (प्रथम), मयंक (द्वितीय)

* 48–50 किग्रा : सिद्धार्थ (प्रथम), त्रिलोक (द्वितीय)

* 52–54 किग्रा : उवेश (प्रथम), सुजल (द्वितीय)

*बालिका वर्ग में*

* 28–30 किग्रा : अविका (प्रथम), वाहिनी (द्वितीय)

* 38–40 किग्रा : स्नेहा (प्रथम), योगिता (द्वितीय)

* 46–48 किग्रा : प्रीति (प्रथम), निशा (द्वितीय)

* 50–52 किग्रा : साक्षी (प्रथम), दीपिका (द्वितीय)

प्रतियोगिता के दौरान बॉक्सिंग प्रशिक्षक श्री सूरज पांडे ने खिलाड़ियों को तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया और उन्हें खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।

*एथलेटिक एवं समापन समारोह*

आज एथलेटिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिसके उपरांत समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष श्री विपिन कुमार एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंदन सिंह बिष्ट ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और खेलों के प्रति निरंतर समर्पण बनाए रखने का आह्वान किया।

नशा मुक्त अभियान के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में अतिथियों एवं प्रशिक्षकों ने कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाते हैं। खेल न केवल व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं, बल्कि नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहने का सशक्त साधन भी हैं। खिलाड़ियों को शपथ दिलाई गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाएंगे।

इस अवसर पर स्टेडियम प्रभारी श्री मुकेश शर्मा, स्पोर्ट्स हॉस्टल बॉक्सिंग प्रशिक्षक श्री ललित मोहन कुंवर, फुटबॉल प्रशिक्षक श्री गौरव खोलिया, श्री पवनेश पाटनी, एथलेटिक एसोसिएशन संरक्षक श्री लक्ष्मण सिंह पाटनी एवं श्रीमती माधुरी देवी, एथलेटिक एसोसिएशन अध्यक्ष श्री संग्राम सिंह यादव, वॉलीबॉल प्रशिक्षक श्रीमती आशा पांडे, क्रिकेट प्रशिक्षक श्री मनोज टकवाल, श्री रचित वल्दिया, श्री ललित मोहन भट्ट, श्री सी.एस. खोलिया, श्रीमती पुष्पा भट्ट, सुश्री नेहा नेगी, सुश्री संजू चंद, श्री दीपक एवं श्री राकेश उपस्थित रहे और सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement