विद्यालयों में बढ़ेगी सड़क सुरक्षा जागरूकता, E-Challan प्रणाली होगी मजबूत*।

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 08 सितम्बर 2025

*  विद्यालयों में बढ़ेगी सड़क सुरक्षा जागरूकता, E-Challan प्रणाली होगी मजबूत*

*सड़क सुरक्षा बैठक: गड्ढा मुक्त अभियान और नशे में वाहन चालकों पर सख्ती*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा और यातायात सुचारू संचालन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

गड्ढा मुक्त अभियान के अंतर्गत 15 सितम्बर तक अभियान के तहत सड़क मरम्मत कार्य तेज़ी से करने के निर्देश। पुलिस अधिकारियों को E-Challan प्रणाली का उपयोग बढ़ाने और चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सड़क एजेंसी एवं नालियों की सफाई हेतु नालियों और जल निकासी व्यवस्था की सफाई को युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश। सड़कों के संवेदनशील स्थलों का तकनीकी आकलन करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने रोड सुरक्षा के प्रति बच्चों और युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए और यातायात सुरक्षा प्रभावी रूप से लागू हो।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी श्री जयवर्धन शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक श्री शिवराज सिंह राणा, एआरटीओ टनकपुर श्री सुरेन्द्र कुमार, श्री मनोज सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोनिवो श्री मोहन चन्द्र पलडिया, श्री हितेश काण्डपाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement