‘गुरु शक्ति – न्याय शक्ति’ अभियान के अंतर्गत छात्रों को मिली विधिक जानकारी* ।

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 06 सितम्बर 2025

*‘गुरु शक्ति – न्याय शक्ति’ अभियान के अंतर्गत छात्रों को मिली विधिक जानकारी*

आज केन्द्रीय विद्यालय पंचम वाहिनी एस.एस.बी. चम्पावत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत के सचिव श्री भवदीप रावते के निर्देशन में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार गुप्ता द्वारा गणमान्य व्यक्तियों एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत कर किया गया। इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में *‘गुरु शक्ति – न्याय शक्ति: ज्ञान से न्याय की ओर’* विशेष अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को विभिन्न विधिक जानकारियाँ प्रदान कीं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार गुप्ता को संस्था के कार्यों में सहयोग हेतु शिक्षक दिवस पर प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं जनसमूह को किशोर न्याय अधिनियम 2015, बाल श्रम निषेध एवं विनियमन संबंधी प्रावधान, फैक्ट्री अधिनियम 1948, बाल विवाह की वैधानिक स्थिति तथा साइबर अपराध और उससे बचाव के उपाय जैसे महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई।

अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत की ओर से सभी प्रतिभागियों को पम्पलेट वितरित किए गए, ताकि वे भविष्य में भी विधिक जानकारियों से लाभान्वित हो सकें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement