मानेश्वर समाचार।
चम्पावत, 01 सितम्बर 2025
*जनपदवासियों हेतु आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अपील*
जनपद में लगातार हो रही वर्षा के कारण विभिन्न मोटर मार्गों पर भूस्खलन एवं बोल्डरों के गिरने से आवागमन बाधित हो रहा है। साथ ही नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि से स्थिति और अधिक जोखिमपूर्ण बनी हुई है।
जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चम्पावत आमजन से अपील करता है कि—
* मौसम सामान्य होने एवं मार्गों के पूर्णतः सुचारु होने तक अनावश्यक यात्रा से परहेज़ करें।
* अपरिहार्य परिस्थितियों में यात्रा करने से पूर्व संबंधित मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
* जोखिमपूर्ण क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएँ।
*आपातकालीन परिस्थिति उत्पन्न होने पर निम्न दूरभाष नम्बरों पर तुरंत संपर्क करें:*
📞 जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, चम्पावत
05965-230819, 05965-230703, 1077 (टोल फ्री)
7895318895, 9917384226
📞 तहसील कंट्रोल रूम
चम्पावत : 7456015714
लोहाघाट : 9520119445
बाराकोट : 7247892437
पाटी : 7351303430, 9458148878
पूर्णागिरि (टनकपुर) : 7456015119
Jaya punetha editor in chief ।



