मानेश्वर समाचार।
23 अगस्त 2025
गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर गाँव की महिला श्यामा देवी पत्नी विजन लाल पहाड़ी से गिरे पत्थर के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें
जिला अस्पताल उत्तरकाशी में घायलावस्था में लाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को
एम्स ऋषिकेश ले जाने की बात कही। उक्त घटना की जानकारी जब विधायक सुरेश चौहान को दी गई तो उन्होंने घायल महिला को जोशियाड़ा हेलीपैड से हेलिकॉप्टर के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भिजवाया। ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया है।




