आईफैड सुपरविजन मिशन दल 21 व 22 अगस्त को चंपावत में। 

मानेश्वर समाचार।

20 अगस्त 2025

आईफैड सुपरविजन मिशन दल 21 व 22 अगस्त को चंपावत में।

चंपावत ! अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास निधि द्वारा वित्त पोषित व उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास समिति उत्तराखण्ड शासन द्वारा जनपद में संचालित ग्रामोत्थान परियोजना रीप के अंतर्गत परियोजना क्षेत्र में संचालित गतिविधियों की प्रगति समीक्षा हेतु दिनांक 21 व 22 अगस्त को चंपावत जनपद के बनबसा , चंपावत, लोहाघाट व बाराकोट में 03 सदस्यीय आईफैड सुपरविजन मिशन के सदस्यों द्वारा भ्रमण कर कार्यों की समीक्षा की जायेगी।

जिला परियोजना प्रबंधक शुभंकर कुमार झा के अनुसार सुपर विजन मिशन द्वारा परियोजना क्षेत्र में रीप व यू एस आर एल एम द्वारा संचालित गतिविधियों का आंकलन कर समीक्षा की जायेगी। जिसमें संकुल संघ संचालन प्रक्रिया, संघ के दस्तावेज निरीक्षण, उपार्जन प्रक्रिया, संघ की व्यवसायिक गतिविधियां, मूल्य श्रंखला, अल्ट्रा पुवर पैकेज, माइक्रो इंटरप्राइजेज आदि पर चर्चा कर प्रगति समीक्षा की जायेगी, साथ ही परियोजना क्षेत्र के चयनित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement