लोहाघाट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, विशाल मेले का किया आयोजन। 

मानेश्वर समाचार।

17 अगस्त 2025

लोहाघाट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, विशाल मेले का किया आयोजन।

गुरु गोरखनाथ धाम में भी मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी।भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़।लोहाघाट। नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची रही, सुबह से रिकेश्वर मंदिर व शीतला माता मंदिर में भक्तों का ताता लगा हुआ है ।रिकेश्वर मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का आज विशाल भंडारे के साथ समापन किया गया। हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। नगर के रैन बसेरा मैदान में विशाल मेले आयोजन किया गया। जहा मुरादाबाद, बरेली ,किच्छा, बहेड़ी ,रुद्रपुर के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों ने अपनी दुकानें सजाई हुई थी। जहां हजारों लोगों के द्वारा मेले का आनंद उठाते हुए जमकर खरीदारी की जा रही थी। महिलाओं,युवाओं व बच्चों द्वारा मेले का भरपूर आनंद लिया जा रहा था।अच्छी खरीदारी होने से व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आ रहे थे। दोपहर बाद नगर के एकता चौक के व्यापारियों की और से बारिश की बौछारो के बीच भगवान कृष्ण और राधा की सुंदर झांकी निकाली गई। जिसमे बड़ी तादात में भक्त शामिल है। नन्हे मुन्ने बच्चे भगवान कृष्ण व राधा के रूप में नजर आए। भंडारे में मातृशक्ति के अलावा मुख्य संयोजक नाथूराम राय, मुख्य यजमान सुरेश ढेक के नेतृत्व में विशाल भंडारा आयोजित किया गया।फोटो_लोहाघाट में निकाली गई झांकी, मंदिर में भंडारे का प्रसाद लेते लोग।गुरु गोरखनाथ धाम में भी मनाई गई जन्माष्टमी।चंपावत। गुरु गोरखनाथ धाम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व संन्यास परंपरा के अनुसार मनाया गया। यहां गोरक्ष धाम के महंत श्री रामनाथ जी माहराज की देख रेख में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement