दुधौरी में आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में पशुपालकों को मिला उपचार व जानकारी का लाभ ।

मानेश्वर समाचार।

चंपावत 3 अगस्त 2025

*दुधौरी में आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में पशुपालकों को मिला उपचार व जानकारी का लाभ*

 

जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार पशुपालन विभाग द्वारा जनपद के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पशुचिकित्सा सेवाओं की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकास खंड चंपावत के ग्राम दुधौरी में एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।राजकीय पशु चिकित्सालय, सचल चंपावत द्वारा आयोजित इस शिविर में क्षेत्रीय पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान विभागीय टीम द्वारा पशुपालकों को पशुओं में होने वाले संक्रामक व सामान्य रोगों से बचाव, टीकाकरण, पौष्टिक आहार, उचित देखभाल एवं रोगों के लक्षणों की पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।शिविर में कुल 8 पशुपालकों के 27 पशुओं का उपचार किया गया तथा आवश्यकता अनुसार औषधियों का वितरण भी किया गया। शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी (सचल), पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी (सचल) एवं विभागीय वाहन चालक सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और सेवाएं प्रदान कीं।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement