मानेश्वर समाचार।
चम्पावत 01 अगस्त 2025
*ग्राम पुनावे में आयोजित पशु चकित्सा एवं जागरूकता शिविर में 41 पशुओं का उपचार, चारा बीज भी वितरित*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार राजकीय पशु चिकित्सालय, सिप्टी चंपावत द्वारा विकासखंड चंपावत के ग्राम पुनावे में एक दिवसीय पशु चिकित्सा एवं एसएलएम (State Livestock Mission) तथा किसान क्रेडिट कार्ड जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में पशुपालकों को उन्नत पशुपालन पद्धतियों, मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन, केसीसी योजना सहित मानसून के दौरान पशुओं के स्वास्थ्य रखरखाव एवं रोगों की रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।शिविर के दौरान कुल 41 पशुओं का उपचार किया गया, साथ ही ग्रामवासियों को निःशुल्क चारा बीज वितरित किया गया, जिससे पशुओं के पोषण में सहायता मिलेगी।इस शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा बठला, पशुधन प्रसार अधिकारी श्री राहुल दरियाल, तथा वैक्सीनेटर श्रीमती रेखा पाण्डे द्वारा सक्रिय सहभागिता की गई।




