मतगणना कार्मिकों के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया सम्पन्न।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 24 जुलाई 2025, सूवि।

 

*मतगणना कार्मिकों के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया सम्पन्न*

 

जनपद चंपावत में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के सफल संचालन हेतु मतगणना कार्मिकों के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। यह प्रक्रिया राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) चंपावत में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में संपन्न कराई गई।

 

*जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से कुल 95 मतगणना पर्यवेक्षकों (Supervisors) एवं 295 मतगणना सहायकों (Counting Assistants) को यूनिक आईडी आवंटित की गई है।* उन्होंने कहा कि मतगणना की प्रत्येक प्रक्रिया में तकनीकी दक्षता और गोपनीयता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री मेहरबान सिंह बिष्ट, डीआईओ एनआईसी श्री ध्रुव रावत, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री भूपेंद्र कुमार आर्य, एडीआईओ एनआईसी श्री अमित बूरा, सहित तकनीकी विशेषज्ञ श्री दिग्विजय पांगती, श्री रजत पाण्डे तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं तकनीकी कार्मिक उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।