आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार होंगे सभी हेलीपैड , जिलाधिकारी ने दिए सुधार कार्यों के निर्देश।

मानेश्वर समाचार।

चंपावत 18 जुलाई 2025

 

*आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार होंगे सभी हेलीपैड, जिलाधिकारी ने दिए सुधार कार्यों के निर्देश*

 

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में जनपद चंपावत के स्थायी व अस्थायी हेलीपैड की स्थिति एवं उपयोगिता को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक के दौरान अधिकारियों ने अवगत कराया कि वर्तमान में जनपद में कुल 31 हेलीपैड (स्थायी व अस्थायी) चिन्हित हैं, जो विभिन्न स्थानों पर स्थित हैं।

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मानसून सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय आपातकालीन स्थिति या आपदा में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी हेलीपैड का सक्रिय एवं सुरक्षित रहना अत्यंत आवश्यक है।

 

उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी हेलीपैड का स्थलीय निरीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। निरीक्षण में हेलीपैड की भौतिक स्थिति, सुरक्षा मानक, साफ-सफाई, निकासी व्यवस्था, सुरक्षित लैंडिंग ज़ोन और हेलीपैड तक पहुँचने वाले मार्ग (Approach Route) की स्थिति आदि बिंदुओं को प्राथमिकता से शामिल किया जाए।

 

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि यदि किसी हेलीपैड पर सुधार या मरम्मत की आवश्यकता हो तो संबंधित विभाग आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को बाधा न हो। उन्होंने सभी अधिकारियों को मानसून अवधि में सजग रहते हुए कार्य करने और राहत व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, उप जिलाधिकारी चंपावत अनुराग आर्य, लोहाघाट नितेश डांगर, टनकपुर आकाश जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा , जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement