मानेश्वर समाचार।
17 जुलाई 2025
लधीयाघाटी क्षेत्र में चरस सहित रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ ट्रांसपोर्टर।
रीठासाहिब। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को देखते हुए नशे के तस्कर समय की आवश्यकताओं को देखते हुए यहां विभिन्न प्रकार के नशों से लोगों को प्रभावित किया जा रहा है। ताजा घटना में नैनीताल जिले का निवासी एक व्यक्ति 1.560 केजी अवैध चरस के साथ मोटरसाइकिल समेत पुलिस की चपेट में आ गया। इस व्यक्ति ने बताया कि वह टनकपुर में टांसपोर्ट में काम करता है। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा लगातार नशे के विरुद्ध शुरू से ही प्रहार किया जा रहा है। जिसे देखते हुए घाटी क्षेत्र में पुलिस हर व्यक्ति पर निगाहे डाले हुए हैं तथा मादक पदार्थों की होम डिलीवरी करने वाले लोगों पर विशेष निगाह रखी जा रही है। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने एसओजी प्रभारी लक्ष्मण सिंह जागवांड एचसी मतलूब खान, महेंद्र डंगवाल, गणेश सिंह, पूरन गोस्वामी, सूरज कुमार,नासिर हुसैन, महिला सिपाही रचनावली के सहयोग से नशे के इस कारोबारी को गिरफ्त में लेने में मदद मिली है।




