कराटे में चम्पावत की अनामिका बिष्ट का अंतराष्ट्रीय चयन – दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व ।

मानेश्वर समाचार।

28 जून 2025

 

*कराटे में चंपावत की अनामिका बिष्ट का अंतरराष्ट्रीय चयन – दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व*

 

लोहाघाट की होनहार कराटे खिलाड़ी अनामिका बिष्ट, ने चंपावत जनपद को गौरवान्वित करने वाला कार्य किया है। 4th KIO नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2025 में -47 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली अनामिका का चयन अब साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो 04 से 07 जुलाई, 2025 तक कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित की जाएगी।

 

महज 15 वर्षीय अनामिका बिष्ट, पुत्री श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट एवं श्री हरीश सिंह बिष्ट, ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है। उनकी नियमित प्रशिक्षण युवा भवन, लोहाघाट में कोच श्री दीपक सिंह अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंदन सिंह बिष्ट के निर्देशन में सम्पन्न हुई, जिसने उनके खेल कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती ने अनामिका को बधाई देते हुए कहा “अनामिका जैसी प्रतिभाओं पर जनपद को गर्व है। यह केवल चंपावत ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड राज्य के लिए भी गौरवपूर्ण क्षण है कि हमारी बेटियाँ अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करने जा रही हैं।”

 

डॉ. खाती ने समस्त जिला प्रशासन की ओर से अनामिका को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement