पंचायत निर्वाचन – 2025 जनपद में नामांकन एवं अन्य सभी निर्वाचन कार्यवाहियां स्थगित।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

24 जून 2025

 

*पंचायत निर्वाचन-2025 : जनपद में नामांकन एवं अन्य सभी निर्वाचन कार्यवाहियां स्थगित*

मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 के अंतर्गत प्रस्तावित नामांकन प्रक्रिया एवं उससे संबंधित अन्य निर्वाचन कार्यवाहियां अगले आदेशों तक स्थगित कर दी गई हैं।

 

इस क्रम में जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत), चंपावत श्री मनीष कुमार ने जनपद के सभी अधिकारियों, निर्वाचन कर्मियों एवं संबंधित पक्षों को निर्देशित किया है कि:

 

* जनपद चंपावत में नामांकन सहित सभी निर्वाचन कार्यवाहियां आगामी आदेशों तक स्थगित रहेंगी।

 

* सभी संबंधित अधिकारीगण एवं कार्मिक निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करें।

Jaya punetha editor in chief ।