चम्पावत ,
*मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उजियारी होंगी चम्पावत की पंचायतें, शक्तिपुर बुंगा हेतु ₹34.64 लाख की वित्तीय स्वीकृति*
*शक्तिपुर बुंगा की प्रत्येक ग्राम पंचायत में लगेंगी 10-10 सोलर लाइटें, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित स्थापना के निर्देश*
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जनसुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता देते हुए मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।
इसी क्रम में मा. मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र शक्तिपुर बुंगा की प्रत्येक ग्राम पंचायत में 10-10 सोलर लाइटों की स्थापना के लिए वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। शासन द्वारा इस योजना के तहत कुल 34.641 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने निर्देश दिए है कि उरेडा (UREDA) के माध्यम से सभी चिन्हित ग्राम पंचायतों में पूरी पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से सोलर लाइटों की स्थापना सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सोलर स्ट्रीट लाइट हेतु स्थलों का चयन ऊर्जा विभाग की मानक संचालन प्रक्रिया (S.O.P.) के तहत गठित 06 सदस्यीय समिति के माध्यम से ही किया जाए तथा यह भली-भांति जांच लिया जाए कि उन स्थानों पर पूर्व में किसी अन्य योजना के तहत कार्य न हुआ हो।
शासन प्रशासन की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था को नया आयाम मिलेगा।
Jaya punetha editor in chief.




