किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए लोहाघाट एवं बाराकोट में लगेंगे 29 विशेष शिविर*

चम्पावत,

*किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए लोहाघाट एवं बाराकोट में लगेंगे 29 विशेष शिविर*

 

*24 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आयोजित होंगे शिविर, मौके पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन की भी मिलेगी सुविधा*

 

जनपद में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य मिशन मोड में पूर्ण करने के लिए तहसील लोहाघाट एवं बाराकोट के अंतर्गत विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी लोहाघाट द्वारा शिविरों की तिथियां एवं आयोजन स्थल निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोहाघाट तहसील के 19 तथा बाराकोट तहसील के 10 राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्रों के लिए कुल 29 शिविर आयोजित होंगे। लोहाघाट तहसील के अंतर्गत 24, 28 एवं 30 अक्टूबर तथा बाराकोट तहसील के अंतर्गत 24, 27 एवं 30 अक्टूबर और 2 एवं 4 नवंबर 2026 को निर्धारित स्थलों पर शिविर लगाए जाएंगे।

 

बाराकोट तहसील का शिविर 27 अक्टूबर तथा बिसराड़ी क्षेत्र का शिविर 30 अक्टूबर को खंड विकास कार्यालय, बाराकोट में आयोजित होगा। बर्दाखान क्षेत्र का शिविर 2 नवंबर को राजकीय पशु चिकित्सालय, बर्दाखान तथा बापरू क्षेत्र का शिविर 4 नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज, बापरू में लगाया जाएगा। अन्य क्षेत्रों के शिविर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित विद्यालयों, पंचायत घरों एवं रामलीला मैदानों में आयोजित होंगे।

 

शिविरों में सहायक कृषि अधिकारी, उद्यान निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं राजस्व उपनिरीक्षक को आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शिविर स्थलों पर टेंट, विद्युत, इंटरनेट, लैपटॉप तथा लोगों के बैठने की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। शिविरों में सेल्फ रजिस्ट्रेशन मोड से भी फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जाएगा।

 

संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक शिविर में आने वाले प्रत्येक खातेदार का अंश निर्धारण कराकर मौके पर ही फार्मर रजिस्ट्री कराएंगे। साथ ही संबंधित क्षेत्र के फार्मर रजिस्ट्री हेतु निर्धारित ऑपरेटर की उपस्थिति भी अनिवार्य की गई है।

Jaya punetha editor in chief.

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement