चम्पावत ,
*जिलाधिकारी के निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई: मल्ली हाट और गोरलचौड़ मार्ग में जलापूर्ति सुचारू, जल संस्थान ने दूर की समस्या*
जनपद मुख्यालय स्थित मल्ली हाट एवं गोरलचौड़ मार्ग क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को बेहतर और निर्बाध बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन व जल संस्थान द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जल संस्थान की टीम ने क्षेत्र में आवश्यक तकनीकी सुधार व मरम्मत का कार्य पूरा करते हुए जलापूर्ति को सामान्य कर दिया है।
इस संबंध में अधिशाषी अभियंता, जल संस्थान चम्पावत श्री आर.पी. डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में आई तकनीकी समस्या का समाधान करते हुए जलापूर्ति सुचारू करा ली गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और स्थानीय निवासियों को नियमित रूप से जल उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में आमजन को पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति निर्बाध रूप से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या का तुरंत निस्तारण किया जाए ताकि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Jaya punetha editor in chief .




