सेवा संकल्प अभियान: चंपावत में प्रगतिशील मत्स्य पालकों को वितरित किया गया 1.20 लाख मत्स्य बीज*

चम्पावत

*सेवा संकल्प अभियान: चंपावत में प्रगतिशील मत्स्य पालकों को वितरित किया गया 1.20 लाख मत्स्य बीज*

 

मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 18 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित होने वाले *सेवा संकल्प अभियान* के तहत जिला सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

इस दौरान जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए प्रगतिशील मत्स्य पालकों को मत्स्य बीज का वितरण किया गया, जिससे क्षेत्र में नीली क्रांति और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

 

कार्यक्रम के संबंध में जनपद मत्स्य प्रभारी श्री त्रिभुवन मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद मुख्यालय से मत्स्य जीवी सहकारी समिति बाजरीकोट के 12 सदस्यों को प्रति सदस्य 1-1 पैकेट मत्स्य बीज प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम सिमाड के प्रगतिशील मत्स्य पालक श्री नरेश जी को 20 पैकेट, ग्राम लफड़ा के लक्ष्मण राम को 2 पैकेट, कौस्तुभानंद बिष्ट जी को 1 पैकेट तथा खिलानानंद जोशी जी को 4 पैकेट मत्स्य बीज वितरित किए गए।

 

अभियान के तहत संस्थागत मत्स्य पालकों को भी प्रोत्साहित किया गया, जिसके अंतर्गत गंगनाथ बाबा मत्स्य जीवी समिति बाराकोट को 20 पैकेट एवं पुनाकोट मत्स्य जीवी सहकारी समिति पाटी को 25 पैकेट मत्स्य बीज सौंपे गए। लोहाघाट, पाटी, चंपावत एवं बाराकोट विकास खंडों के विभिन्न मत्स्य पालकों द्वारा कुल मिलाकर 120 हजार मत्स्य बीज प्राप्त किया गया।

 

सभी उपस्थित जनों ने सरकार की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए इसे आजीविका संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि, जनपद स्तरीय अधिकारीगण, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और मत्स्य पालक उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement