चम्पावत,
*मा.मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा और पोषण का संदेश, धात्री माताओं को भेंट किये गए फल*
*सेवा संकल्प अभियान के तहत शक्तिपुर बूंगा आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे जिलाधिकारी, बच्चों को बांटे फल*
मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को जनपद चम्पावत में “सेवा संकल्प अभियान” के तहत सेवा, पोषण एवं जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र शक्तिपुर बूंगा पहुंचकर धात्री माताओं को फल भेंट किया तथा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को फल वितरित कर बेहतर पोषण का संदेश दिया।
जिलाधिकारी ने धात्री माताओं से संवाद करते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था से लेकर प्रसव के बाद तक महिलाओं के खान-पान और पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। स्वस्थ मां ही स्वस्थ शिशु और स्वस्थ समाज की मजबूत नींव है। उन्होंने माताओं से अपने दैनिक आहार में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों, हरी सब्जियों और मौसमी फलों को शामिल करने का संदेश दिया।
इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को फल वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य एवं पोषण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में शुरुआती वर्षों का पोषण अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं माताओं तक पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रभावी रूप से पहुंचाई जाए तथा कुपोषण से बचाव के लिए नियमित जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और जनकल्याण का संदेश पहुंचाया जा रहा है। इसी भावना के अनुरूप मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता से संबंधित गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से केंद्र से जुड़े बच्चों एवं धात्री माताओं के पोषण की नियमित निगरानी करने तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय सिंह, एपीडी सुश्री विम्मी जोशी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री प्रकाश सिंह बृजवाल, सीवीओ श्री मती वसुंधरा गर्ब्याल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।
Jaya punetha editor in chief ।




