चम्पावत
*अतिवृष्टि एवं खराब मौसम के दृष्टिगत सुरक्षा व सतर्कता बरतने हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जनपदवासियों से की अपील*
*अफवाह पर ध्यान ना दें और केवल अधिकृत माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर विश्वास करें: जिलाधिकारी*
*आपातकालीन सहायता एवं त्वरित सूचना हेतु हेल्पलाइन व दूरभाष नंबर पर करें संपर्क*
जनपद चम्पावत के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर हो रही वर्षा एवं प्रतिकूल मौसम की संभावनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्री मनीष कुमार ने आमजन की जान-माल की सुरक्षा हेतु विशेष सावधानी एवं अत्यधिक सतर्कता बरतने की अपील की है।
जिलाधिकारी ने कहा कि अतिवृष्टि के दौरान पर्वतीय मार्गों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा क्षतिग्रस्त सड़कों पर अनावश्यक आवागमन व यात्रा करने से पूरी तरह बचें।
उन्होंने जनपद के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे नदियों, गधेरों, नालों एवं घाटियों के किनारों पर न जाएं तथा बच्चों को भी ऐसे जोखिम भरे स्थानों पर जाने से रोकें।
शारदा नदी सहित जनपद की अन्य नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए नदी तटों एवं निचले क्षेत्रों में निवास कर रहे लोग विशेष सतर्कता बरतें।
खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने, पेड़ गिरने तथा भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों से उचित दूरी बनाए रखें।
वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे मौसम एवं सड़क की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अत्यंत सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं तथा तेज बहाव वाले नालों, जलभराव एवं मलबे से प्रभावित मार्गों से होकर जाने का जोखिम न उठाएं।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है तथा संबंधित विभागों एवं SDRF को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास करें तथा प्रशासन का सहयोग करते हुए स्वयं व अपने परिवार की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन, पुलिस अथवा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सूचित करने हेतु नागरिक जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र, चम्पावत के निम्नलिखित लैंडलाइन, हेल्पलाइन नंबरों एवं ई-मेल पर संपर्क कर सकते हैं:
*लैंडलाइन (दूरभाष) नंबर:* 05965-230819, 05965-230703
हेल्पलाइन / मोबाइल नंबर: 7895318895, 7579060090, 9528135726
टोल फ्री नंबर: 1077
ई-मेल (e-Mail): deoccpt@gmail.com




