चम्पावत में ‘टीबी मुक्त उत्तराखंड’ संकल्प को मिल रही गति: स्वास्थ्य विभाग द्वारा निक्षय पोषण किटों का किया जा रहा वितरण*

चम्पावत

 

*चम्पावत में ‘टीबी मुक्त उत्तराखंड’ संकल्प को मिल रही गति: स्वास्थ्य विभाग द्वारा निक्षय पोषण किटों का किया जा रहा वितरण*

 

भारत सरकार के ‘राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम’ और उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘टीबी मुक्त उत्तराखंड’ के विजन को धरातल पर उतारने के लिए चम्पावत में स्वास्थ्य विभाग पूरी निष्ठा से प्रयासरत है।

 

केंद्र व राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में टीबी उन्मूलन अभियान को एक प्रभावी जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है।

 

इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में निक्षय मित्र पहल एवं ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत जनपद के अत्यंत जरूरतमंद टीबी रोगियों को निक्षय पोषण किट प्रदान की गई।

 

इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य टीबी से ग्रसित मरीजों को चिकित्सीय इलाज के साथ-साथ समुचित पोषण सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें।

 

वितरण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मरीजों को नियमित दवाइयों के सेवन के साथ-साथ संतुलित एवं पौष्टिक खानपान के महत्व के बारे में विस्तार से जागरूक किया।

 

रोग के प्रभावी इलाज में दवाइयों के साथ उच्च पौष्टिक आहार की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण मानते हुए इस किट में प्रोटीन, विटामिन एवं आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य सामग्री सम्मिलित की गई है, जिससे मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हो सके।

 

राज्य सरकार और जिला प्रशासन जनपद को पूर्णतः टीबी मुक्त बनाने तथा प्रत्येक मरीज को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए निरंतर कटिबद्ध है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement