*चंपावत में ‘जैक्लीन नाशपाती’ की सफल खेती, स्वादिष्ट फल और बंपर पैदावार से किसानों के लिए पैदा हुई नई संभावनाएं*

चंपावत

*चंपावत में ‘जैक्लीन नाशपाती’ की सफल खेती, स्वादिष्ट फल और बंपर पैदावार से किसानों के लिए पैदा हुई नई संभावनाएं*

चंपावत क्षेत्र में नाशपाती की एक विशेष प्रजाति ‘जैक्लीन नाशपाती’ (Jacqueline Pear) की खेती को लेकर बेहद सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

स्थानीय स्तर पर की गई इस पहल से फल उत्पादन के क्षेत्र में नई संभावनाएं उत्पन्न हुई हैं।

जनपद चंपावत के विकासखंड पाटी के ग्राम मरौली, कालूखान के श्री भुवन चंद्र पंगरिया द्वारा पहली बार नाशपाती (जैक्लीन नाशपाती) की खेती की गई यह नाशपाती सामान्य नाशपाती की तुलना में ‘जैक्लीन नाशपाती’ का आकार काफी बड़ा होता है। स्वाद के मामले में भी यह बेहद खास है, जिसका जायका हरे सेब (Green Apple) जैसा और उससे भी अधिक स्वादिष्ट माना जाता है।

इस वृक्ष को लगाने की शुरुआत करने वाले श्री भुवन चंद्र द्वारा बताया कि उनके पहले ही पेड़ से लगभग डेढ़ से दो क्विंटल तक फल की पैदावार प्राप्त हुई है।

क्षेत्र में नाशपाती की विशेष प्रजाति ‘जैक्लीन नाशपाती’ की सफल पैदावार के बाद, स्थानीय बागवान श्री भुवन चंद्र ने जिलाधिकारी (DM) से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चंपावत क्षेत्र में जैक्लीन नाशपाती की खेती को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने और किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रशासनिक सहयोग की अपील की।

श्री भुवन चंद्र ने इस सफलता से उत्साहित होकर अब इस प्रजाति के पौधों का अन्य क्षेत्रों में भी प्रसार करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि इस स्वादिष्ट फल का लाभ अधिक से अधिक लोगों और किसानों तक पहुँचाया जा सके।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement