चंपावत के दूरस्थ ग्राम कोटा में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन*

चंपावत

*चंपावत के दूरस्थ ग्राम कोटा में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार राजकीय पशु चिकित्सालय सचल चंपावत एवं पशु चिकित्सालय चौड़ामेहता के संयुक्त तत्वावधान में दूरस्थ ग्राम कोटा (ग्राम सभा रमक, ब्लॉक पाटी) में एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों को घर-द्वार पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया था।

शिविर के दौरान कुल 26 पशुपालकों के लगभग 147 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क औषधियों का वितरण किया गया एवं आवश्यक उपचार प्रदान किया गया।

चिकित्सा और उपचार के अतिरिक्त शिविर में उपस्थित पशुपालकों को वर्षा ऋतु के दौरान पशुओं में फैलने वाली संभावित बीमारियों, उनके बचाव के उपायों और सही पशु प्रबंधन के विषय में भी विस्तार से जागरूक किया गया।

इस दौरान सचल पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी चौड़ा मेहता, सचल पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी एवं वाहन चालक सहित विभागीय टीम उपस्थित रही।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement