एक तीन सदस्यीय ट्रेकर दल 29 मई को उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रेक पर रवाना हुआ था। 30 मई को दल की एक महिला सदस्य, लगभग 30 वर्षीय बबीता पाण्डेय रामनगर जिला नैनीताल के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसका अभी तक पता नही चल पाया है। उक्त महिला ट्रेकर की खोज के लिये सर्च अभियान जारी है।
इस बीच डीएम प्रशांत आर्य ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंच कर लापता महिला ट्रेकर के रेस्क्यू अभियान की विस्तृत जानकारी ली। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला ट्रेकर की शीघ्र खोज सुनिश्चित करने के लिये रेस्क्यू ऑपरेशन में अधिक तेजी लायी जाय।
उधर आज आपदा क्यूआरटी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एंव वन विभाग की टीमो द्वारा लापता महिला की खोज गोई कैंप से रैथल की तरफ अलग अलग दिशाओं में 5-5 किलोमीटर के दायरे मे सर्च अभियान सर्च अभियान किया गया। वर्तमान में खोज अभियान अभी जारी है।




