ग्रामीणों को मिलेगी राहत, बनबसा में खतरा बने पेड़ों की लोपिंग युद्धस्तर पर जारी।

चम्पावत 11 मई 2026

*ग्रामीणों को मिलेगी राहत, बनबसा में खतरा बने पेड़ों की लोपिंग युद्धस्तर पर जारी*

*जिलाधिकारी के निर्देश पर वन विभाग सक्रिय, मानसून से पहले हटाए जा रहे जोखिमपूर्ण पेड़*

तहसील दिवस टनकपुर में नगर पंचायत बनबसा की अध्यक्ष रेखा देवी द्वारा बनबसा क्षेत्र में लंबे समय से ग्रामीणों के लिए खतरा बने पुराने एवं अत्यधिक ऊंचे पेड़ों के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा जोखिमपूर्ण पेड़ों की लोपिंग (छंटान) का कार्य तेजी से प्रारम्भ कर दिया गया है।

ग्राम आनंदपुर सहित नगर पंचायत बनबसा के वार्ड संख्या 4, 5 एवं 6 में स्थित कई पेड़ अत्यधिक पुराने एवं जर्जर अवस्था में पहुंच चुके थे। तेज आंधी, बारिश अथवा तूफान के दौरान इन पेड़ों के घरों, विद्युत लाइनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर गिरने की आशंका बनी रहती थी।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा चिन्हित कुल 21 जोखिमपूर्ण पेड़ों में से अब तक 16 पेड़ों की लोपिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि शेष पेड़ों पर भी युद्धस्तर पर कार्य जारी है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मानसून सीजन से पूर्व जनसुरक्षा से जुड़े सभी संभावित जोखिमों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement