चम्पावत 18 अप्रैल 2026
*तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम: विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश*
*जागरूकता से बदलाव की ओर कदम: चौमेल में तंबाकू निषेध कार्यक्रम आयोजित*
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत आज 18 अप्रैल 2026 को पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, चौमेल (ब्लॉक–बाराकोट) में तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ एवं नशा-मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा तंबाकू के विभिन्न रूपों—जैसे बीड़ी, सिगरेट, गुटखा आदि—से होने वाली गंभीर शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को COTPA 2003 (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) के प्रावधानों से भी अवगत कराया गया तथा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध, तंबाकू उत्पादों की बिक्री से संबंधित नियमों की जानकारी साझा की गई।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को तंबाकू से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज को जागरूक करने तथा नशा-मुक्त वातावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिसमें अंकुश पाठक ने प्रथम, आरुष बिष्ट ने द्वितीय तथा अमित बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।




