*कृषकों को दोहरी ताकत: 20 सोलर लिफ्ट योजनाएं और ₹5 करोड़ की घेरबाड़ योजना मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा*।

चम्पावत 31 मार्च 2026

*कृषकों को दोहरी ताकत: 20 सोलर लिफ्ट योजनाएं और ₹5 करोड़ की घेरबाड़ योजना मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा*

*मुख्यमंत्री श्री धामी की घोषणा ₹5 करोड़ की घेरबाड़ योजना से किसानों की फसलों को मिलेगा सुरक्षा कवच*

चम्पावत स्थित गांधी चौक में आयोजित मुख्य सेवक संवाद एवं राष्ट्रीय ध्वज अनावरण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद के कृषकों को सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र के समग्र विकास हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जनपद में सिंचाई क्षेत्र के विस्तार एवं फसल उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से 20 स्थानों पर सोलर लिफ्ट पेयजल/सिंचाई योजनाएं स्थापित की जाएंगी।

इन योजनाओं के माध्यम से दूरस्थ एवं ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक भी सिंचाई की सुविधा पहुंचेगी, जिससे वर्षभर खेती संभव हो सकेगी और किसानों की उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान को रोकने और किसानों की आय को सुरक्षित करने के लिए चम्पावत जनपद में ₹5 करोड़ की लागत से ग्राम स्तरीय “सामूहिक घेरबाड़ योजना” लागू करने की घोषणा की।

इस योजना के अंतर्गत चयनित गांवों में समेकित रूप से कृषि भूमि की सुरक्षा हेतु मजबूत घेरबाड़ की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों योजनाओं के लागू होने से किसानों को कई स्तरों पर लाभ मिलेगा। एक ओर जहां सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से खेती का दायरा बढ़ेगा और फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर घेरबाड़ व्यवस्था से फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और नुकसान में कमी आएगी। इससे किसानों की आय में स्थिरता और वृद्धि दोनों सुनिश्चित होंगी।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement