नायकगोठ,टनकपुर ( चंपावत) निवासी एवं वर्तमान में आरटीओ रोड, हल्द्वानी निवासी स्वर्गीय सुंदर सिंह महर जी के विगत कुछ दिन पूर्व हुए आकस्मिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि समूचे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। स्व. महर जी सरल, मिलनसार एवं समाजसेवी प्रवृत्ति के व्यक्ति थे, जिनकी कमी सदैव महसूस की जाएगी।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल जी द्वारा हल्द्वानी पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से भेंट की गई। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाया एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की ओर से गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि इस दुःख की घड़ी में सरकार एवं प्रशासन हर संभव सहयोग हेतु परिवार के साथ खड़ा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
भावभीनी श्रद्धांजलि। 🙏😔





