मानेश्वर समाचार।
09 जून 2025
टनकपुर- चंपावत उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर से मां पूर्णागिरि के दर्शनों को अपने परिजनों के साथ आयी सात साल की मासूम टनकपुर की शारदा नदी के तेज बहाव में डूबने लगी , जिसे ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों ने बचाकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सात वर्षीय राजरानी पुत्री कल्लू निवासी ग्राम कुण्ड़रिया जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश नहाने के दौरान टनकपुर की शारदा नदी में डूबने लगी ,जिसे ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों ने बचाकर परिजनों के हवाले किया।




