चंपावत 14 मार्च 2026
*मा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद चंपावत भ्रमण: आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का करेंगे लोकार्पण*
प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद चंपावत में भ्रमण कार्यक्रम है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि अपने भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री श्री धामी 14 मार्च, शनिवार को उधमसिंह नगर के खटीमा से (कार द्वारा) प्रस्थान कर अपराह्न 4:25 बजे उप जिला चिकित्सालय टनकपुर चंपावत पहुंचेंगे। जहां वह *उप जिला चिकित्सालय में स्थापित आधुनिक मशीनों का लोकार्पण एवं एडवांस कार्डियक एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ करेंगे इसके पश्चात श्री धामी कैंप कार्यालय टनकपुर में विभिन्न स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट /संवाद करेंगे।* इसके पश्चात वह माननीय मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर, चंपावत से अपराह्न 6:30 बजे खटीमा, उधमसिंह नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।




