मुख्यमंत्री श्री धामी का चम्पावत को तोहफा, शारदा नदी किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्यों हेतु ₹15.69 करोड़ स्वीकृत*।

चम्पावत 12 मार्च 2026*

मुख्यमंत्री श्री धामी का चम्पावत को तोहफा, शारदा नदी किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्यों हेतु ₹15.69 करोड़ स्वीकृत*

जनपद चम्पावत के अंतर्गत बाढ़ सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अंतर्गत शारदा नदी के दांये पार्श्व पर बूम से टनकपुर क्षेत्र तक तटबन्ध निर्माण एवं बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए ₹15.69 करोड़ की योजना को स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया गया है।

स्वीकृत योजना के अंतर्गत शारदा नदी के दांये पार्श्व पर बूम से टनकपुर तक तटबन्ध (फ्लड प्रोटेक्शन वर्क) का निर्माण किया जाएगा, जिससे नदी के कटाव को रोकने तथा आसपास के गांवों और आबादी वाले क्षेत्रों को बाढ़ से होने वाले संभावित नुकसान से सुरक्षित किया जा सकेगा।

इसके अतिरिक्त शारदा नदी के दांये पार्श्व पर बूम एवं उचौलीगोठ क्षेत्र में भी बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जाएंगे, जिससे इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी तथा उनकी कृषि भूमि एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

यह परियोजना क्षेत्र में दीर्घकालिक बाढ़ प्रबंधन को मजबूत करने के साथ-साथ नदी के किनारे बसे ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बाढ़ सुरक्षा कार्यों के पूर्ण होने से बरसात के दौरान नदी के जलस्तर में वृद्धि से होने वाले कटाव और क्षति को नियंत्रित किया जा सकेगा।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement