*आदर्श जनपद चम्पावत की ओर बढ़ते कदम: मानेश्वर बाबा ने जिलाधिकारी से भेंट कर जनपद के विकास कार्यों की सराहना की*।

चम्पावत 08 मार्च 2026

*आदर्श जनपद चम्पावत की ओर बढ़ते कदम: मानेश्वर बाबा ने जिलाधिकारी से भेंट कर जनपद के विकास कार्यों की सराहना की*

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में जनपद चम्पावत निरंतर ‘आदर्श जनपद’ बनने की दिशा में अग्रसर है। इसी क्रम में रविवार को मनेश्वर मंदिर के पूज्य बाबा श्री धर्मराज पुरी जी (मानेश्वर बाबा) ने जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और जनपद में मुख्यमंत्री जी के विजन के अनुरूप हो रहे चहुंमुखी विकास कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

भेंट के दौरान मानेश्वर बाबा ने जिलाधिकारी को मनेश्वर क्षेत्र की कुछ स्थानीय समस्याओं, विशेषकर सड़क और पेयजल की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि धार्मिक उत्सवों और अधिक भीड़-भाड़ वाले समय में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ता है। बाबा जी ने इन मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु सुझाव भी साझा किए।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने पूज्य बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित करते हुए कहा कि पेयजल और सड़क संबंधी शिकायतों का शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने दोहराया कि जिला प्रशासन मुख्यमंत्री जी के ‘आदर्श चम्पावत’ के संकल्प को सिद्ध करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ धरातल पर कार्य कर रहा है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement