*बनबसा में अग्निवीर भर्ती रैली: मेजर जनरल मनीष कुमार कल करेंगे प्रेस ब्रीफिंग*।

Spread the love

चंपावत 01 मार्च 2026

*बनबसा में अग्निवीर भर्ती रैली: मेजर जनरल मनीष कुमार कल करेंगे प्रेस ब्रीफिंग*

भारतीय सेना में ‘अग्निवीर’ भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में भारी उत्साह के बीच, मुख्यालय भर्ती क्षेत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के अपर महानिदेशक मेजर जनरल मनीष कुमार, युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल बार, कल दिनांक 02 मार्च, 2026 को बनबसा स्थित रैली स्थल पर प्रेस वार्ता करेंगे।

प्रातः 8:30 बजे आयोजित होने वाली इस प्रेस ब्रीफिंग में मेजर जनरल मनीष कुमार भर्ती रैली की अब तक की प्रगति, चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता और युवाओं के लिए सेना द्वारा किए गए विशेष प्रबंधों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा करेंगे। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के युवाओं के लिए आयोजित इस भर्ती रैली में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपनी शारीरिक और दक्षता परीक्षा के लिए पहुँच रहे हैं।

Jaya punetha editor in chief ।