बंदरों के आतंक पर प्रशासन को जारी हुए सख्त निर्देश अब रानीखेत रेंज के अधिकारियों को भी बंदरों के आतंक से निजात दिलाए जाने के लिए दिए निर्देश।

 मानेश्वर समाचार।

07 जून  2025

बंदरों के आतंक पर प्रशासन को जारी हुआ सख्त निर्देश , अब रानीखेत रेंज के अधिकारियों को  भी बंदरों के आतंक से निजात दिलाए जाने के दिए आदेश।

अल्मोड़ा ।अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में अन्य क्षेत्रों से छोड़े जा  रहे बंदरों के आतंक पर अब प्रशासनिक तंत्र हरकत में आया है। वर्षों से जनसुरक्षा के इस गंभीर मुद्दे पर संघर्ष कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डेय के अथक प्रयासों का असर अब दिखने लगा है । हाल ही में रानीखेत वन क्षेत्राधिकारी द्वारा पत्र जारी कर घिघारीखाल बैरियर पर संदिग्ध वाहनों की शक्ति से जांच के आदेश दिए गए हैं। इस आदेश में विशेष रूप से बंदरों को बाहरी क्षेत्रों से लाकर  अल्मोड़ा में छोड़ने  वाले वाहनों पर नजर रखने और तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है । संजय पाण्डेय ने यह मुद्दा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ,वन्य जीव  संघर्ष हेल्पलाइन और जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचाया, लेकिन अब तक नगर निगम और जिला प्रशासन इस विषय पर कोई ठोस कार्य योजना नहीं बना पाए हैं। कुमाऊं कमिश्नर को की गई शिकायत में संजय पाण्डेय ने प्रशासन की निष्क्रियता को उजागर किया  है।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारीइ स्वयं इस तथ्य को स्वीकार चुके हैं कि बंदरों को छोड़ा रहा है, फिर भी उनके पास इन्हें रोकने की कोई प्रभावी योजना नहीं है । वहीं नगर निगम,जिसने चुनावी घोषणा पत्र में बंदरों से निजात दिलाने का वादा किया था । अब मूकदर्शक बना हुआ है । संजय पाण्डेय का कहना है कि वे सिर्फ़ आवाज उठाकर रुकने वाले नहीं हैं- उनकी लड़ाई अभी जारी है और अब यह राज्य स्तर से भी ऊपर , जन आंदोलन का रूप ले सकती है। उन्होंने कहा मैं   राजनैतिक नहीं , सामाजिक कार्यकर्ता हूं मेरा मकसद  जन समस्याओं स्थाई समाधान है, न कि शोहरत या कोई स्वार्थ। स्वास्थ्य, संचार और सफाई जैसे मुद्दों पर भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है ।MRI ,CT Scan ,ENT , ऑडियो मेट्री , ब्लड बैंक,नशा मुक्ति केंद्र, और लेप्रोस्कोपिक मशीन जैसी स्वास्थ्य सेवाओं को सक्रिय करने में उनकी प्रमुख भूमिका रही । वहीं एयरटेल, जियो , वोडाफोन और  बीएसएनल नेटवर्क सुधार  , और  टावर स्थापित करने में भी उन्होंने कंपनियों से संवाद कर जनता को राहत दिलाई।

पांडे खोला वह आस पास के क्षेत्र में नालियों व कलमठों की सफाई हेतु भी वे लोक निर्माण विभाग से लगातार संपर्क में रहे हैं ।सच में  ,जब प्रशासन और तंत्र ठहर जाते हैं , तब एक नागरिक की आवाज उन्हें जागती है। आज संजय पांडे उसी आवाज का नाम है ।

Jaya punetha editor in chief संवाददाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

9411399134

7817899503

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement