विद्यालय सौन्दर्याकरण व छात्र कल्याण के लिए शीतावकाश के समय विगत 10 दिनों से दिनभर विद्यालय में कार्य कर रहे हैं, शिक्षक ‘चौबे’।

Spread the love

विद्यालय सौन्दर्याकरण व छात्र कल्याण के लिए शीतावकाश के समय विगत 10 दिनों से दिनभर विद्यालय में कार्य कर रहे हैं, शिक्षक ‘चौबे’

पं० बेनीराम पुनेठा स्मृति स्मारक एवं वाचनालय, शौचालय व्यवस्थाओं में निर्माण कार्य जारी

स्वयं व अपने परिवार से एक लाख पचास हजार रूपये एकत्र कर तथा जन सहयोग से अवकाश समय में करा रहे हैं निर्माण कार्य चौबे द्वारा 08 वर्ष पूर्व स्थापित “छात्र व विद्यालय कल्याण समिति” द्वारा अपने परिवार व जन सहयोग से दस लाख रूपये के विद्यालय संसाधन तथा विभागीय सहयोग से 25 लाख के निर्माण कार्य स्वीकृत कराये गये।

लोहाघाट – पं०बे०रा०पु० राजकीय इण्टर कालेज के “शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार” प्राप्त प्रवक्ता (जीव विज्ञान) श्याम दत्त चौबे द्वारा विद्यालय में विशिष्ट पहल करते हुए 08 वर्ष पूर्व “छात्र व विद्यालय कल्याण समिति” की स्थापना करते हुए स्वयं के व्यक्तिगत योगदान, जन सहयोग तथा विभागीय सहयोग से लगातार प्रयास कर विद्यालय में रु0 10 लाख से अधिक के संसाधन तथा विभागीय सहयोग व सम्पर्क से लगभग रु0 25 लाख के निर्माण कार्य स्वीकृत कराकर विद्यालय की तस्वीर संवारने में अहम भूमिका निभाई।

शिक्षक चौबे द्वारा विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी एक माह के शीतावकाश में अधिकांश समय विद्यालय में उपस्थित होकर स्वयं और अपने परिवार सदस्यों के एक लाख पचास हजार रुपये के योगदान व पुनेठा परिवार, लडवाल फाउण्डेशन तथा समाज सेवियों के सहयोग से ‘विद्यालय प्रबन्धन समिति’ की देख-रेख में 03.00 लाख रुपये की लागत का ‘पं० बेनीराम पुनेठा स्मृति स्मारक स्थल निर्माण 01.00 लाख रुपये की लागत से वाचनालय, मध्यान्ह भोजन व शौचालय, जल व्यवस्थाओं का मरम्मत कार्य करा रहे हैं।

विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष मनोहर सिंह करायत ने भी चौबे के द्वारा प्रतिवर्ष अपने दीर्घ अवकाशों का विद्यालय व छात्र हित में प्रयोग करने की सराहना कर कहा कि उन्होंने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से पूर्व वर्षों से ही समिति के माध्यम से ‘विद्यालय व चॉदमारी क्षेत्र की विकट पेयजल समस्या निराकरण, ऐतिहासिक वृहदकला कक्ष का जीर्णोद्धार, वर्षों से बन्द पड़े 05 शौचालयों की मरम्मत, राज भट्ट जी के सहयोग से “स्मार्ट मध्यान्ह भोजन कक्ष निर्माण, 01.5 लाख की सांसद निधि से स्र्माट स्टाफ व कॉन्फ्रेंस रूम, 02 लाख के सहयोग से पुस्तकालय विकास व पूरे विद्यालय में सी०सी०टी०वी० स्थापना तथा प्रतिवर्ष मेधावी व गरीब छात्रों को नकद सम्मान से सहायता देने, अपने पिताजी के नाम से छात्रवृत्ति संचालित करने जैसे कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अपने शत प्रतिशत परीक्षाफल व विशिष्ट पठन-पाठन के साथ विगत 03 वर्षों में विद्यालय के प्रभारी प्रधानार्चा के दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करने की प्रशंसा करते हुए कहा कि कई वर्षों से जीर्ण-क्षीर्ण हो चुके विद्यालय भवन को अपने सकल व्यक्तिगत प्रयासों से विभाग से 16 लाख रु० स्वीकृत कराकर पुनर्निर्माण व मरम्मत से चमका दिया।

कोरोना काल में अपनी जोखिम भरी स्वयं सेवा तथा एक माह के वेतन से गरीबों को नकद व भोजन सामग्री बॉटकर मिशाल कायम की।

जिला कमिश्नर स्काउट के रूप में जिलाधिकारी से विशेष आग्रह कर 1.5 लाख की स्काउट – गाईड यूनीफार्म दिलाने तथा 01 लाख के संसाधनों से युक्त जिला स्काउट मुख्यालय कक्ष की स्थापना का विशिष्ट प्रयास रहा। जनपद के सैकड़ों बच्चों को राज्यपाल व राष्ट्रपति पुरस्कार दिलाने में अहम योगदान रहा।

श्री चौबे के इन विशिष्ट व उत्कृष्ट कार्यों के कारण उन्हें कई राज्य व राष्ट्रीय स्तर के प्रशस्ति पत्रों के साथ 2023 में उत्तराखण्ड राज्य के सर्वोच्च शैक्षिक सम्मान “शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

वर्तमान में भी दोगुने उत्साह से नवाचारी पठन-पाठन व शत प्रतिशत परीक्षाफल देने के साथ ‘डिजिटल स्मार्ट जीव विज्ञान प्रयोगशाला’ विकशित कर छात्रों का व्यक्तित्व विकास के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

Jaya punetha editor in chief ।