चम्पावत 04 जनवरी 2025
*जल संस्थान व पेयजल निगम को पेयजल लीकेज की शीघ्र मरम्मत के निर्देश*
जनपद में विभिन्न स्थानों पर पेयजल लाइनों में हो रहे पानी के लीकेज को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गंभीरता से संज्ञान लिया है।
जिलाधिकारी ने इस संबंध में जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी चिन्हित लीकेज स्थलों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित की जाए, जिससे जल की बर्बादी रोकी जा सके और आमजन को निर्बाध पेयजल आपूर्ति मिल सके।
इस संबंध में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता श्री रवि प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित स्थानों पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है तथा सभी लीकेज को शीघ्र ठीक कर दिया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि विभाग द्वारा निरंतर निगरानी रखते हुए कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जा रहा है।
Jaya punetha editor in chief ।



