मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी–2025 विधानसभा चम्पावत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएँ 06 से 09 जनवरी तक*।

Spread the love

चम्पावत 04 जनवरी 2026

*मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी–2025 विधानसभा चम्पावत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएँ 06 से 09 जनवरी तक*

जनपद चम्पावत में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी–2025 (खेल महाकुम्भ 2025) के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 06 जनवरी से 09 जनवरी 2026 तक गोरलचौड़ मैदान, चम्पावत में किया जाएगा।

प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों एवं संस्थाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आयोजन की प्रत्येक व्यवस्था—खेल संचालन, सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, स्वच्छता एवं यातायात—समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रतियोगिताएँ उत्कृष्ट स्तर पर संपन्न हों।

उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निर्वहन करने के निर्देश दिए, जिससे खिलाड़ियों एवं दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और खेल भावना को सशक्त मंच प्राप्त हो।

इस अवसर पर डीओ पीआरडी श्री जसवंत सिंह खड़ायत ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने, प्रतिभाओं की पहचान तथा क्षेत्रीय स्तर पर खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध होगा। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से सहभागिता की अपील भी की।

Jaya punetha editor in chief ।