पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदीप बरसियाटा व सब्बल सिंह को मिला ग्लोबल ग्रीन अवार्ड।

ब्रजधाम कला केंद्र द्वारा ब्रजधाम मथुरा (उत्तर प्रदेश) स्थित ऑडिटोरियम में एक भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से चयनित विशिष्ट व्यक्तियों को डॉक्टर की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। समारोह में उत्तराखंड राज्य के बंगाण क्षेत्र से प्रदीप बरसियाटा ग्राम कुकरेड़ा एवं सब्बल सिंह ग्राम भंकवाड़ ब्लॉक मोरी,उत्तरकाशी ने प्रतिभाग किया। दोनों को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के लिए प्रतिष्ठित “ग्लोबल ग्रीन अवार्ड” से सम्मानित किया गया। उक्त दोनों विशिष्ट जनों को यह सम्मान क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे निरंतर प्रयासों को लेकर मिला है। इस उपलब्धि से पूरे बंगाण क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और सम्मानित व्यक्तियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement